सामाजिक विज्ञान - कक्षा 9

फ्रांसीसी क्रांति : दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 1 से 3 (Short & Easy)

प्रश्न 1. फ्रांस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई? (क्रांति के कारण)

उत्तर - फ्रांसीसी क्रांति 14 जुलाई 1789 को बैस्टील की जेल तोड़ने से शुरू हुई। इसके 5 मुख्य कारण थे :

(i) राजा लुई XVI: वह फिजूलखर्ची था। अमेरिकी युद्ध में पैसे लगाने से राजकोष खाली हो गया था।
(ii) सामाजिक असमानता: समाज 3 एस्टेट में बँटा था। 10% पादरी+कुलीन के पास 60% जमीन थी, और 90% आम लोगों को कोई अधिकार नहीं था।
(iii) आर्थिक कारण: देश की आर्थिक हालत खराब थी और कर का पूरा बोझ तीसरे एस्टेट पर था।
(iv) दार्शनिकों का प्रभाव: मोंटेस्क्यू, वाल्टेयर, रूसो ने लोगों में स्वतंत्रता की भावना जगाई।
(v) तात्कालिक कारण: 5 मई 1789 को राजा ने नए करों के लिए सभा बुलाई। तीसरे वर्ग ने कहा - हर वर्ग का एक वोट नहीं, हर सदस्य का एक वोट होना चाहिए।
प्रश्न 2. नेपोलियन के उदय को कैसे समझा जा सकता है?

उत्तर -

नेपोलियन का जन्म 15 अगस्त 1769 को कोर्सिका द्वीप में हुआ था। वह विश्व के महान विजेताओं में से एक था।

1. उत्थान की कहानी: उसने खुद कहा था - "मुझे फ्रांस का राजमुकुट धरती पर पड़ा मिला और तलवार की नोक से मैंने उठा लिया।"
2. साधारण से सम्राट तक: एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी योग्यता से 28 अक्टूबर 1785 को वह सेना में सेकंड लेफ्टिनेंट बना और फिर फ्रांस का सम्राट बन गया।
3. कार्यकाल: 1804 से 1814 तक उसने यूरोप के कई युद्ध जीते। इसलिए 1799 से 1814 तक के समय को 'नेपोलियन युग' कहा जाता है।
प्रश्न 3. फ्रांस की राज्य क्रांति के क्या परिणाम थे? चर्चा करें।

उत्तर - फ्रांसीसी क्रांति एक युगांतकारी घटना थी। इसने सिर्फ फ्रांस को नहीं, पूरी दुनिया को बदल दिया।

(i) सामंती व्यवस्था की समाप्ति: सामंतों के विशेष अधिकार खत्म हुए, किसानों को राहत मिली।
(ii) राजतंत्र की समाप्ति: राजा को हटाकर 22 सितंबर 1792 को फ्रांस में गणतंत्र बना।
(iii) प्रशासनिक परिवर्तन: पूरे देश में एक ही प्रकार का कानून, एक ही नाप-तौल और एक ही मुद्रा लागू हुई।
(iv) राष्ट्रीयता की भावना: लोगों में देशप्रेम जगा और वे तानाशाही के विरुद्ध खड़े हुए।
(v) स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व: Liberty, Equality, Fraternity का नारा पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा बन गया।
(vi) धार्मिक स्वतंत्रता: चर्च का प्रभाव खत्म हुआ और फ्रांस धर्मनिरपेक्ष राज्य बना।
(vii) नेपोलियन कोड: क्रांति के बाद नेपोलियन ने कानूनों का संग्रह (Civil Code 1804) बनवाया, जिसे नेपोलियन कोड कहा गया।
(viii) नया कैलेंडर: क्रांति के बाद एक नया राष्ट्रीय कैलेंडर बनाया गया जिसका पहला दिन 22 सितंबर 1792 था।

✍️ All Answers - Easy Language Me ✍️