सामाजिक विज्ञान - कक्षा 9

फ्रांसीसी क्रांति : लघु उत्तरीय प्रश्न (1 से 5 तक) - Short Notes

प्रश्न 1. उन्नीसवीं और बीसवीं सदी की दुनिया के लिए फ्रांसीसी क्रांति कौन-सी विरासत छोड़ गई?
उत्तर - फ्रांसीसी क्रांति ने स्वतंत्रता, समानता और लोकतंत्र के सिद्धांत दिए। इसी से आधुनिक राष्ट्रों का उदय हुआ और दुनिया भर के उपनिवेशों में लोगों ने अपने अधिकार माँगने शुरू कर दिए।
प्रश्न 2. उन जनवादी अधिकारों की सूची बनाएँ जो आज हमें मिले हैं और जिनका उद्गम फ्रांसीसी क्रांति में है?
उत्तर - फ्रांसीसी क्रांति से हमें ये अधिकार मिले - (1) संपत्ति का अधिकार, (2) समानता का अधिकार, (3) भाषण व विचार की स्वतंत्रता, (4) अपनी सुरक्षा का अधिकार, (5) दमन के विरोध का अधिकार। यही हमारे मौलिक अधिकारों का आधार हैं।
प्रश्न 3. क्या आप इस तर्क से सहमत हैं कि सार्वभौमिक अधिकारों के संदेश में नाना अंतर्विरोध थे?
उत्तर - हाँ, हम सहमत हैं। घोषणापत्र में सबको समान कहा गया था, लेकिन महिलाओं, गरीबों और 25 वर्ष से कम उम्र वालों को वोट का अधिकार नहीं दिया गया था। कानून केवल अमीर वर्ग के लिए ही सीमित रह गया था।
प्रश्न 4. क्रांति का फायदा किसे मिला? किसे सत्ता छोड़नी पड़ी और किसे निराशा हुई?
उत्तर - 1. फायदा : पढ़े-लिखे धनी मध्यम वर्ग (तीसरे एस्टेट) को।
2. सत्ता छोड़नी पड़ी : राज परिवार, पादरी वर्ग और कुलीन वर्ग को।
3. निराशा हुई : महिलाओं और गरीब वर्ग को, क्योंकि उन्हें समान अधिकार नहीं मिले।
प्रश्न 5. जैकोबिन क्लब क्या है? इसके प्रमुख नेता का नाम बताएँ?
उत्तर - जैकोबिन क्लब फ्रांस का सबसे प्रसिद्ध राजनीतिक क्लब था। इसमें विधानसभा के सदस्य और पेरिस के नागरिक शामिल थे। इसकी बैठकें रोज होती थीं। इसके सबसे प्रसिद्ध नेता रोबेस्पियर थे। इसकी शाखाएँ पूरे फ्रांस में फैली हुई थीं।

📚 पढ़ते रहो, बढ़ते रहो 📚