Class 9 - Social Science
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: संविधान में संशोधन की 3 प्रक्रियाएं क्या हैं?
उत्तर:
1. संसद में पास + राष्ट्रपति के हस्ताक्षर।
2. संसद के 2/3 बहुमत + आधे राज्यों की मंजूरी + राष्ट्रपति के हस्ताक्षर।
3. संसद में 2/3 बहुमत + आधे राज्यों की सहमति + राष्ट्रपति के हस्ताक्षर।
प्रश्न 2: संसदात्मक शासन प्रणाली क्या है?
उत्तर: इसमें जनता द्वारा चुनी सरकार होती है। प्रधानमंत्री असली मुखिया होता है। मंत्री संसद के प्रति जवाबदेह होते हैं। बहुमत रहने तक सरकार चलती है। भारत में यही प्रणाली है।
प्रश्न 3: वयस्क मताधिकार क्या है?
उत्तर: 18 साल से ऊपर के हर नागरिक को बिना भेदभाव के वोट देने का अधिकार। चाहे कोई अमीर-गरीब, स्त्री-पुरुष, जाति कोई भी हो।
प्रश्न 4: भारतीय संविधान की प्रस्तावना के 3 मुख्य आदर्श?
उत्तर:
1. न्याय - सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय
2. स्वतंत्रता - विचार, अभिव्यक्ति, धर्म की स्वतंत्रता
3. समानता - अवसर की समानता और बंधुत्व
प्रश्न 5: भारत में संसदीय शासन है। 2 कारण लिखो।
उत्तर:
1. प्रधानमंत्री असली मुखिया है - सारे फैसले वही लेता है।
2. मंत्री संसद के प्रति जवाबदेह हैं - अविश्वास प्रस्ताव से सरकार गिर सकती है।
प्रश्न 6: लोकतंत्र में चुनाव जरूरी क्यों हैं?
उत्तर:
1. जनता अपनी पसंद की सरकार चुनती है।
2. 18+ सभी को वोट का अधिकार मिलता है।
3. नेता जनता के प्रति जिम्मेदार रहते हैं।
प्रश्न 7: भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। कैसे?
उत्तर:
1. सरकार का कोई अपना धर्म नहीं है।
2. हर नागरिक को अपना धर्म मानने की आजादी है।
3. सरकार किसी से धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती।
प्रश्न 8: दक्षिण अफ्रीका के संविधान की 3 विशेषताएं?
उत्तर:
1. रंगभेद खत्म करने के लिए बना। सबको बराबर अधिकार दिए।
2. देश में झगड़े न हों और सब मिलकर रहें, ये लिखा।
3. अतीत की गलतियों को न दोहराया जाए, इसलिए इसे संविधान में लिखा।
0 Comments