Class 9 Geography - Chapter 2: भारत का भौतिक स्वरूप

अभ्यास - प्रश्न उत्तर

1. सही उत्तर चुनिए

(i) एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

(क) तट   (ख) द्वीप   (ग) प्रायद्वीप ✓   (घ) इनमें से कोई नहीं

(ii) भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमाचल   (ख) उत्तराखंड   (ग) पूर्वांचल ✓   (घ) इनमें से कोई नहीं

(iii) गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी-

(क) कोरोमंडल   (ख) कन्नड ✓   (ग) कोंकण   (घ) उत्तरी सरकार

(iv) पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर-

(क) अनाईमुडी   (ख) महेंद्रगिरि ✓   (ग) कंचनजुंगा   (घ) खासी

नोट: अनाईमुडी पश्चिमी घाट का सबसे ऊँचा शिखर है।

2. संक्षेप में उत्तर दीजिए

(i) 'भावर' क्या है?

हिमालय से निकलने वाली नदियाँ जब मैदान में आती हैं तो पहाड़ों के तल पर 8-16 km चौड़ी पट्टी में बड़े पत्थर और बजरी जमा कर देती हैं। इसी को 'भावर' कहते हैं। यहाँ नदियाँ जमीन के अंदर चली जाती हैं।

(ii) हिमालय के तीन प्रमुख विभाग उत्तर से दक्षिण के क्रम में

  1. हिमाद्रि / वृहद हिमालय: सबसे ऊँचा और बर्फ से ढका
  2. हिमाचल / लघु हिमालय: मध्य वाला, यहाँ हिल स्टेशन स्थित हैं
  3. शिवालिक / बाह्य हिमालय: सबसे नीचे और निचली पहाड़ियाँ

(iii) अरावली और विंध्याचल के बीच कौन-सा पठार है?

उत्तर: मालवा का पठार

(iv) प्रवाल भित्ति वाले द्वीप

उत्तर: लक्षद्वीप के द्वीप प्रवाल भित्ति से बने हैं।

3. अंतर स्पष्ट कीजिए

बांगर खादर
1. पुरानी जलोढ़ मिट्टी 1. नई जलोढ़ मिट्टी
2. रंग गहरा, कंकड़ युक्त 2. रंग हल्का, बहुत उपजाऊ
पूर्वी घाट पश्चिमी घाट
1. बंगाल की खाड़ी के किनारे 1. अरब सागर के किनारे
2. ऊँचाई कम, कटी-फटी 2. ऊँचे और लगातार

4. प्रमुख भू-आकृतिक विभाग

भारत के 6 प्रमुख भू-आकृतिक विभाग: हिमालय पर्वत, उत्तरी मैदान, प्रायद्वीपीय पठार, भारतीय मरुस्थल, तटीय मैदान, द्वीप समूह

हिमालय vs प्रायद्वीपीय पठार: हिमालय नए मोड़दार पर्वत हैं जबकि प्रायद्वीपीय पठार सबसे पुरानी कठोर चट्टानों से बना है।

5. उत्तरी मैदान का वर्णन

उत्तरी मैदान गंगा, सिंधु और ब्रह्मपुत्र नदियों द्वारा लाई गई जलोढ़ मिट्टी से बना है। यह 2400 km लंबा और 240-320 km चौड़ा है। इसके 4 भाग हैं - भावर, तराई, बांगर, खादर। यह भारत का सबसे उपजाऊ क्षेत्र है और यहाँ देश की लगभग 40% आबादी निवास करती है।

नोट: उत्तर NCERT Class 9 Geography 2025-26 के अनुसार

6. संक्षिप्त टिप्पणियाँ

(i) मध्य हिमालय: इसे लघु हिमालय भी कहते हैं। ऊँचाई 3700-4500m। शिमला, मसूरी जैसे हिल स्टेशन यहीं हैं।

(ii) मध्य उच्च भूमि: प्रायद्वीपीय पठार का उत्तरी भाग। इसमें मालवा, बुंदेलखंड का पठार आता है।

(iii) भारत के द्वीप समूह: 1. अंडमान-निकोबार - बंगाल की खाड़ी, ज्वालामुखी द्वीप
2. लक्षद्वीप - अरब सागर, प्रवाल द्वीप

मानचित्र कार्य

  • शिखर: K-2, कंचनजुंगा, नंगा पर्वत, अनाईमुडी
  • पठार: शिलांग, छोटानागपुर, मालवा, बुंदेलखंड
  • अन्य: थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप, गंगा-यमुना दोआब, कोरोमंडल तट

क्रियाकलाप - शब्द पहेली के उत्तर

K2, KANCHANJUNGA, NANGA PARVAT, ANAIMUDI, SHILLONG, CHOTANAGPUR, MALWA, BUNDELKHAND, THAR, WESTERN GHAT, LAKSHADWEEP, GANGA YAMUNA DOAB, COROMANDEL