प्रधान अध्यापिका को बस बदलने हेतु आवेदन पत्र
सेवा में,
श्रीमती प्रधान अध्यापिका महोदया,
होली फॅमिली स्कूल,
बरहरवा, साहिबगंज, झारखंड
विषय : स्कूल बस बदलने हेतु प्रार्थना पत्र
महोदया,
सविनय निवेदन है कि मैं आर्यन, आपके विद्यालय में कक्षा 7वीं 'अ' का छात्र हूँ। मेरा रोल नंबर 15 है। वर्तमान में मैं स्कूल बस संख्या-3 से विद्यालय आता-जाता हूँ।
महोदया, हमारा परिवार हाल ही में बरहरवा के गांधी चौक से स्थानांतरित होकर नया टोला, स्टेशन रोड में रहने लगा है। बस संख्या-3 का मार्ग नया टोला से होकर नहीं गुजरता है, जिसके कारण मुझे बस स्टॉप तक पहुँचने के लिए लगभग 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है।
मैंने पता किया है कि बस संख्या-5 का मार्ग स्टेशन रोड, नया टोला से होकर गुजरता है और उस बस में अभी कुछ सीटें रिक्त भी हैं।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि मेरी परिस्थिति को देखते हुए मुझे बस संख्या-3 के स्थान पर बस संख्या-5 आवंटित करने की कृपा करें। आपकी अति कृपा होगी।
धन्यवाद!
आपका आज्ञाकारी शिष्य,
आर्यन
कक्षा : 7वीं
0 Comments