कोशिकाओं की खोज:
- रॉबर्ट हुक (1665 ई०): साधारण सूक्ष्मदर्शी से कॉर्क की एक पतली परत का अध्ययन किया। कॉर्क में छोटे-छोटे कोष्ठ (कमरा) देखे, जिन्हें "कोशिका" नाम दिया।
- एन्टॉन वॉन ल्यूवेनहॉक (1674 ई०): स्वनिर्मित सूक्ष्मदर्शी से जीवित कोशिकाओं को देखा (शैवाल, प्रोटोजोआ, बैक्टीरिया आदि)।
कोशिका की परिभाषा: सभी सजीव असंख्य सूक्ष्म इकाइयों से बने होते हैं जिन्हें कोशिका कहा जाता है। कोशिका सजीवों की सबसे छोटी रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है जो स्वतंत्र रूप से जीवन की क्रियाएँ चलाने की क्षमता रखती है। कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई है।
कोशिका की खोज: कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 में की थी। सर्वप्रथम जीवित कोशिका एंटोनी वैन लीवेनहॉक ने देखी थी। कोशिका की संरचना कोशिका का आकार 0.1 μm (माइक्रोमीटर) से 1 m तक हो सकता है। कोशिकाएँ आकार और आकृति में भिन्न होती हैं, लेकिन कुछ रचनात्मक गुण सभी में समान रहते हैं।
कोशिका की मूल बातें
- कोशिका जीवन की मूलभूत इकाई है।
- सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं।
- कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने की थी।
- पहली जीवित कोशिका एंटोनी वैन लीवेनहॉक ने देखी थी।
कोशिका की संरचना
कोशिका के तीन मुख्य घटक हैं:
1) कोशिका झिल्ली (Cell Membrane)
2) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)
3) केन्द्रक (Nucleus)
- कोशिका झिल्ली कोशिका को बाहरी वातावरण से अलग करती है।
- केन्द्रक में गुणसूत्र होते हैं जो आनुवंशिक जानकारी रखते हैं।
कोशिका के प्रकार
- एककोशिकीय जीव (Unicellular): जैसे अमीबा
- बहुकोशिकीय जीव (Multicellular): जैसे मानव
पौधों और जानवरों की कोशिकाओं में अंतर होता है:
- पौधों की कोशिकाओं में कोशिका भित्ति होती है।
- जानवरों की कोशिकाओं में कोशिका भित्ति नहीं होती।
0 Comments