आइए जानें—

1. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

(i) कार का आविष्कार ................ में हुआ था।

(ii) अधिकांश सड़क दुर्घटनाएँ ................ की गलती से होती है।

(iii) सड़क पर चलते समय हमें ................ का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

(iv) लाल बत्ती ................ का संकेत देती है।

उत्तर— (i) 16वीं शताब्दी (ii) चालकों (iii) मोबाइल फोन (iv) रुकने


(क) सड़क दुर्घटना के किन्हीं तीन कारणों को लिखिए।

Ans: (क) सड़क दुर्घटना के तीन कारण हैं:

(i) ट्रैफिक नियमों का पालन न करना।

(ii) सड़क पर ध्यान न देना और बीचोंबीच चलना।

(iii) सड़क पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना।


(ख) सड़क पर साइकिल चलाते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए।

Ans: सड़क पर साइकिल चलाते समय इन बातों का ध्यान रखें:

(i) साइकिल पथ या सड़क के किनारे चलें।

(ii) अकेले ही साइकिल चलाएं।

(iii) साइकिल दौड़ या कलाबाजी न करें।

(iv) दूसरे वाहनों से दूरी बनाकर चलें।


(ग) अप्रशिक्षित चालकों को वाहन चलाने की मनाही क्यों होती है?

Ans: अप्रशिक्षित चालकों को वाहन चलाने की मनाही होती है क्योंकि वे यातायात नियम नहीं जानते और खुद-ब-खुद दूसरों को खतरे में डालते हैं।


(घ) प्राथमिक उपचार क्यों जरुरी है?

उत्तर : प्राथमिक उपचार जरूरी है क्योंकि इससे घायल व्यक्ति को तुरंत राहत मिलती है और उसकी स्थिति गंभीर होने से बचाई जा सकती है। सही प्राथमिक उपचार से जान भी बचाई जा सकती है।

आइए चर्चा करें—

4. घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाने के क्रम में किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

उत्तर— घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

- तख्त या स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस या अन्य वाहन से तुरंत अस्पताल पहुँचाएं।

- अचेतावस्था में गर्दन के नीचे मोटा कपड़ा रखें ताकि गर्दन न लटके।

- साँस और नाड़ी चेक करें, जरूरत पड़ने पर कृत्रिम साँस दें।


5. यातायात के नियमों का पालन करना क्यों जरूरी है ?

उत्तर—भारत में हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें लाखों लोग मारे जाते हैं और हजारों अपंग हो जाते हैं। हर मिनट एक दुर्घटना और हर 4 मिनट में एक मौत होती है। ज्यादातर मौतें दो पहिया वाहनों से होती हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है।


6. अगर आप बस से यात्रा कर रहे हैं तो आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना पड़ता है, और क्यों ?

उत्तर—बस से यात्रा करते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना पड़ता है:

  • सुरक्षा बेल्ट का उपयोग करना (यदि उपलब्ध हो) ताकि दुर्घटना में चोट कम हो।
  • बस के अंदर के नियमों का पालन करना, जैसे सीट पर बैठना और खड़े होकर यात्रा न करना।
  • बाहर निकलने के रास्ते को ध्यान में रखना ताकि आप जल्दी से बाहर निकल सकें।
  • अपना सामान सुरक्षित रखना ताकि वह चोरी न हो जाए।
  • बस के चालक के निर्देशों का पालन करना ताकि यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो।
  • अपरिचित लोगों से सावधान रहना और अपने निजी सामान की सुरक्षा करना।

7. वाहनों का उचित रख-रखाव क्यों आवश्यक है?
उत्तर— वाहनों का रख-रखाव बहुत जरूरी है। अगर रख-रखाव ठीक नहीं होगा तो दुर्घटनाएं हो सकती हैं। जैसे टायर फटने या ब्रेक फेल होने से। इसलिए वाहन चलाने से पहले टायर, ब्रेक, स्टेयरिंग चेक करें। ओवरलोडिंग भी दुर्घटना का कारण बनती है।